spot_img

Jalaun : शादी का दबाव बनाने पर हुई थी निशा की हत्या, प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

जालौन : उरई कोतवाली क्षेत्र में बीती 24 नवम्बर 2021 को युवती निशा की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर प्रेमी ने अपने दोस्तों से प्रेमिका की हत्या करवायी गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 14 फरवरी 2022 को मोहल्ला बघौरा निवासी अशोक यादव ने तहरीर दी। इसमें बताया कि नया पाठकपुरा निवासी शिवम चतुर्वेदी ने उनकी बेटी की 24 नवम्बर 2021 को हत्या कर दी गई थी। इसके से बाद आरोपित फरार है। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। शनिवार की रात को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शिवम चतुर्वेदी को मण्डी के सामने राठ रोड से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर उसके दोस्त अनूप तिवारी, अमित तोमर उर्फ देवू और ग्राम उकासा निवासी दीपक तिवारी को धर दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि शिवम जेल रोड के जिस स्कूल में मैनेजमेन्ट का कार्य देखता था वही पर निशा यादव बतौर रिशेपनिष्ट थी। वर्ष 2018 से दोनों की गहरी दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों हमेशा एक साथ में रहा करते थे। कुछ दिन बीतने के बाद निशा उस पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। जबकि शिवम और उसके घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। निशा ने कई दफा उसके घर पर जाकर बवाल भी किया था और शादी न करने पर उसकी बहन की शादी भी रुकवाने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर शिवम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निशा की हत्या की योजना बनायी। दोस्तों को डेढ़ लाख रुपये भी दिए थे। पुलिस ने निशा हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए कार्रवाई की।

Explore our articles