spot_img

Jaipur : बैंक में जमा कराने के बहाने 30 लाख रुपये लेकर फरार हुआ नौकर गिरफ्तार

जयपुर : माणक चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 मई को तीस लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के बहाने फरार हुए नौकर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 29 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि आरोपित करीब आठ माह से नौकरी नौकर कर रहा था और परिवार को विश्वास में लेकर अंजाम वारदात को दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जयपुर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि माणक चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 मई को तीस लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के बहाने फरार हुए नौकर पंकज त्यागी (41)निवासी गांव जैनपुर तिकोला मुरथल जिला सोनीपत हरियाणा हाल नरेला दिल्ली को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसकी पत्नी कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, जिसके ईलाज में रूपये लगने थे और साथ ही दिल्ली में प्लॉट लेने के लिए किसी बिल्डर से बातचीत कर रखी थी। आरोपित पूर्व में सूरत में नौकरी करता था और इस वारदात को अंजाम देने के लिए ही उसने जयपुर के व्यापारी को चुना था कि ज्यादा रुपये होने के कारण व्यापारी रिपोर्ट दर्ज नहीं करायेगा। अगर सेटलमेंट करने का मौका मिला तो आधे रुपये वापस देकर व्यापारी को मना लेता। इस संबंध में परिवादी दिपेश जैन और तारा जैन ने मामला दर्ज करवाया था कि वह दोनो साझेदारी में डायमंड और पोल्की ज्वैलरी का काम करते है। उसकी मम्मी और पत्नी ने मकान खरीदने के लिए थोडे-थोडे जमा किये हुए थे और बैंक से छह लाख रुपये का बैंक से लोन लिया था। उसकी मम्मी ने नौकर पंकज को 30 लाख रुपये एयू बैंक में जमा करवाने के लिए भेजा था जिसने बैंक मे रुपये नहीं जमा कराकर तीस लाख रुपये को लेकर फरार हो गया और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेजों को आधार पर चिन्हित करते हुए आरोपी नौकर को धर-दबोचा।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles