spot_img

Jaipur : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का रीजनल मैनेजर बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जालोर टीम ने बुधवार को बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए एसबीआई जनरल इश्योंरेंस बाड़मेर के रीजनल मैनेजर को परिवादी से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जालौर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके परिजन की मृत्यु पर मिलने वाले बीस लाख रुपये क्लेम को पास करने एवं होल्ड नहीं करने की एवज में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार एक लाख चालीस हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी जालौर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार को बीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

New Delhi : महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government)...

Explore our articles