जयपुर: (Jaipur) प्रदेश के राजकीय मेडिकल काॅलेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसी नौ पुलिस चौकियों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।यह पुलिस चौकियां राजकीय जनाना अस्पताल मेडिकल काॅलेज भरतपुर, राजकीय हरिबक्श कांवटियां चिकित्सालय जयपुर, टी.बी. अस्पताल सुभाष नगर शास्त्रीनगर जयपुर, राजकीय डेंटल मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल सुभाष नगर शास्त्रीनगर जयपुर, आर.यू.एच.एस. मेडिकल काॅलेज जयपुर, एस.आर. गोयल सैटेलाईट अस्पताल सेठी काॅलोनी जयपुर, राजकीय आर.डी.बी.पी. जयपुरिया अस्पताल जयपुर, राजकीय मनोचिकित्सालय ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर एवं राजकीय जे.के.लोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कोटा में स्थापित होंगी।
इन चैकियों में प्रत्येक में एक उप निरीक्षक तथा छह काॅन्स्टेबल सहित कुल नौ उपनिरीक्षक तथा 54 काॅन्स्टेबल के पदों का सृजन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल काॅलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में पुलिस चौकियां खोलने की घोषणा की थी।


