spot_img

Jaipur : सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गिरफ्तार

जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी एवं एसआईटी प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सूचना सहायक की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव के मार्ग निर्देशन में अनेक टीमों का गठन कर निगरानी की गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंजरगसिंह ,पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, नरेन्द्र मीना, मनराज मीना,नीलकमल मीना, सुनिल तेवतिया,मोहेश चौधरी, स्वाती शर्मा, भंवरलाल, एवं मिलन कुमार जोहिया, को अलग-अलग संभाग मुख्यालयों पर भेजा जाकर संदिग्धों पर निगरानी की गई । साथ ही हेल्पलाइन नम्बर पर प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन किया गया। इसी क्रम में एसआईटी की ओर से जारी हेल्पलाइन नम्बर पर प्राप्त सूचनाओं का भी सत्यापन किया गया। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसआईटी द्वारा गठित टीम एवं जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीमों के सहयोग से नवनिर्माण बाल निकेतन सैकेण्डरी स्कूल हाथोज कालवाड़ रोड़ जयपुर पर डमी केडिडेट प्रेम सिंह निवासी गांव गडरा धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित विजय कुमार मीना निवासी जामड़ोली जिला अलवर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिस पर केन्द्राधीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कालवाड़ पर प्रकरण दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Explore our articles