spot_img

Jaipur : दुबई अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन : वैश्विक पहचान बनाएं युवा उद्यमी : रूमा देवी

जयपुर : दुबई यूएई में गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित ग्लोबल बिजनेस काॅन्क्लेव में राजस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता व फैशन डिजाइनर डाॅ रूमा देवी बतौर सेलिब्रिटी स्पीकर आमंत्रित हुई।

रूमा देवी ने 20 देशों के 800 से अधिक प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और यूएई में व्यापार सहयोग दिनों-दिन बढ रहा है। वर्तमान में विश्व बाजार में भारतीयों के लिए असीमित संभावनाएं है उसका फायदा नए उद्यमियों को लेना चाहिए। उन्होने राजस्थान में निवेश के लाभ बताते हुए कहा कि राजस्थान में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल युवा वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। एक महीने में ही रूमा देवी का यूएई में अबुधाबी के बाद दुबई में यह दूसरा बड़ा संबोधन था। समारोह में रूमा देवी द्वारा राजस्थान की कला संस्कृति पर बनी डाक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया तथा अलग अलग देशों से आई प्रमुख महिला अतिथियों को मंच पर राजस्थानी पारंपरिक घूमर पर नृत्य में सहभागी बनाया।

दुबई की प्रसिद्ध अटलांटिस होटल में शेख जवाहर बिन्त खलीफा अल खलीफा के सानिध्य में खाड़ी देशों के अलावा भारत, यूएसए, मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के उद्यमी व्यापार का आदान-प्रदान करने, नए व्यापारिक सहयोग तलाशने व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए ग्लोबल बिजनेस काॅन्क्लेव महाबिज 2024 में शामिल हुए। पिछले महीने 27 व 28 जनवरी को रूमा देवी यूएई के अबूधाबी में चार्टर्ड एकाउंटेट्स के चैप्टर आईसीएआई के 35वें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने संयुक्त अरब अमीरात गई थी।

Siwan : सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

सीवान : (Siwan) जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा (Raghunathpur Assembly constituency) के राजद विधायक...

Explore our articles