spot_img

Jagdalpur : देखो बस्तर सीजन 02 का आयोजन 18 से 20 जून तक, 75 राइडर्स लेंगे भाग

जगदलपुर : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा देखो बस्तर सीजन 01 के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अब देखो बस्तर सीजन 02-बस्तर ऑन बाइक का आयोजन 18 से 20 जून 2023 तक किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 75 राइडर्स भाग ले रहे हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़कें, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना है, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है। राइडर्स 18 जून को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, गुड़ियापदर, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचेंगे। इस आयोजन के समापन समारोह में 20 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मास्टरशेफ विजय शर्मा मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में बताएंगे।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles