spot_img
Home Jabalpur Jabalpur : जबलपुर में योग दिवस की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों की...

Jabalpur : जबलपुर में योग दिवस की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों की प्रारंभिक बैठक संपन्न

0
251

जबलपुर : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव कविता गर्ग ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान मप्र आयुष विभाग के आयुक्त व भारत सरकार की टीम के साथ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक टी.के विद्यार्थी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह, एडीएम मिशा सिंह व विमलेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जबलपुर में होना प्रस्तावित है अत: इसकी संपूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। योग दिवस में शामिल होने वाले लोग व उनके ट्रांसपोटेशन, रिफ्रेशमेंट, नेट कनेक्टीविटी, अतिथियों के रूकने की व्यवस्था, सुरक्षा व इवेंट मेनेजमेंट ऐजेंसी के दायित्व, मौसम को देखते हुये आवश्यक व्यवस्थाएं, कार्यक्रम के समय व आमंत्रित अतिथियों की सूची के साथ आउटडोर पब्लिसिटी, योग दिवस के पूर्व कॉमन योगा ट्रेनिंग इत्यादि पर चर्चा करते हुये कम खर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन पर जोर दिया गया। साथ ही कहा गया कि इस दौरान एक उत्सवी माहौल बनायें और पार्कों व अन्य स्थानों पर भी योग का कार्यक्रम रखा जाये।

कलेक्टर सुमन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संपन्न कराने के लिये जबलपुर को यह सौभाग्य मिला है अत: इसे भव्यतम् रूप से संपन्न कराने के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा।