spot_img

नींद में हो रही है बारिश

ख़्वाब सच हों, है हंसी हर चन्द कोशिश
नींद ही में हो रही है कहीं बारिश
रात, काली रात
उजली-सी पहाड़ी
खिलखिलाकर हंस रहा
मौसम अनाड़ी
बीच जंगल में कहीं पर
रुकी गाड़ी
जुगनुओं की जल रही बुझ रही माचिस
सांवले-से
रोशनी के हैं इशारे
हवा चलती
पेड़ होते हैं उघारे
घाटियों से ही
नदी का घर पुकारे
हर लहर शोला कि है हर लहर आतिश
लड़कियों से
झील-झरने खेत हारे
फूल अपनी पत्तियों को
आंख मारे
ओट में शरमा रहे हैं
गीत सारे
पढ़ रहे हैं सोबती का ’दिलो-दानिश’

यश मालवीय
चर्चित दोहाकर। प्रमुख कृतियां: कहो सदाशिव, बुद्ध मुस्कराए।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles