spot_img

Islamabad: रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

इस्लामाबाद:(Islamabad) पाकिस्तान के रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों की पुलिस को तलाश है। तीनों आरोपित पीड़ित लड़की के रिश्तेदार हैं। यह वारदात गुलिस्तान कॉलोनी में हुई है। लड़की के माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। तीन दिन पुरानी इस वारदात का खुलासा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में हुआ है।

इस संबंध में हवाई अड्डा थाने में पीड़ित के दादा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार लड़की 23 जून को दिन में किराने का सामान खरीदने घर से बाजार गई थी। वह घंटों बाद तक घर नहीं लौटी। वह शाम को उनके जिम आई और बेहोश हो गई। होश में आने पर पर उसने आपबीती सुनाई।

हवाई अड्डा थाने के एसएचओ चौधरी खुदादाद ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। यह अनाथ लड़की एक ब्यूटी सैलून में काम करती है। पीड़ित का रिश्तेदार मुख्य आरोपित सलमान (18) इलाके में पक्षी की दुकान पर काम करता है। यही उसे बाजार से फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने दो रिश्तेदारों को और बुला लिया। तीनों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसी हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles