spot_img

Indore: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराने वाले थाना प्रभारी को हटाया, एडीजी करेंगे जांच

इंदौर:(Indore) पलासिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराने वाले पलासिया थाना प्रभारी को शुक्रवार सुबह हटा दिया गया है। वहीं, सरकार ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एडीजी स्तर के अधिकारी इस घटना की जांच करेंगे।

इंदौर में गुरुवार रात पलासिया थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया था। मेडिकल के बाद शुक्रवार अल सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। इसी बीच नगर भाजपा और हिंदू संगठनों की नाराजगी देख सरकार ने शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय टीआई को हटा दिया है। इधर, जांच के भी आदेश कर दिए हैं। इसके लिए भोपाल से एडीजी स्तर के अधिकारी को भेजा जाएगा। इसकी पुष्टि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।

इससे पूर्व गुरुवार रात को कार्यकर्ताओं को इंदौर की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। ये कार्यकर्ता नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता छप्पन दुकान की ओर भाग गए। यहां दुकानों पर पथराव कर दिया। कई वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी। हमले में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने यहीं से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया तो कार्यकर्ता जेल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनसे कई भाजपा नेता मिलने पहुंचे गए। राजनीतिक दबाव बनने के बाद कार्यकर्ताओं को जेल से मेडिकल के लिए देर रात 1 बजे अस्पताल ले जाया गया। यहां मेडिकल के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मेहुल टेलिकॉम की शानदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) टेलिकॉम सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मेहुल टेलिकॉम लिमिटेड (Mehul Telecom Limited) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट...

Explore our articles