spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 381 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल: (Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 381 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 200 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 284 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 126 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर नकली भारतीय दस्तावेजों के साथ ओमान जाने की कोशिश कर रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग (Immigration Department at Mumbai Airport) ने एक बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi national) को नकली भारतीय दस्तावेज़ों का...

Explore our articles