spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 106 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police)ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 106 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 135 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 257 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 128 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles