spot_img

Imphal : मणिपुर के मुख्यमंत्री सिंह ने की सीआरपीएफ जवान के बलिदान की निंदा

इंफाल : (Imphal) जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में एक सीआरपीएफ जवान के बलिदान की मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ज्ञात हो कि इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया और कई अन्य घायल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने एक्स पर इसकी निंदा करते हुए लिखा, “मैं आज जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों के एक सशस्त्र समूह द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ जवान के बलिदान की कड़ी निंदा करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्य का पालन कर रहे जवान के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Explore our articles