spot_img

Imphal : मणिपुर में ताजा गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

इंफाल: (Imphal) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक दिन पहले संदिग्ध दंगाइयों की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर तीन हो गई।सुरक्षा सूत्रों बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हथियारबंद दंगाइयों ने गुरुवार को हरावथेल गांव में एकतरफा गोलीबारी की थी। सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मामूली कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आरएएफ की तैनाती की गई। रात 10 बजे तक भीड़ तितर-बितर हो गई। उन्होंने बताया कि दंगाइयों ने शव को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास तक जुलूस निकाला। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। पुलिस की आवाजाही रोकने के लिए बीच सड़क पर टायर जलाते हुए भी देखा गया।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के आवास की ओर मार्च करने से रोके जाने पर वे हिंसक हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। उन्हें लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हराओथेल गांव से रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाज आने के कारण स्टेडियम और मुनलाई गांव में असम राइफल्स की टुकड़ियां तैनात कर दी गई। बीते कल शाम मणिपुर में शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए गुरुवार को चुराचांदपुर में एक कैंडल लाइट मार्च भी निकाला गया।

Pratapgarh : तालाब में डूबकर तीन भाई-बहनों की मौतपास के तालाब में नहाने गए थे तीनों बच्चे

प्रतापगढ़ : (Pratapgarh) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh district of Uttar Pradesh) में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की...

Explore our articles