spot_img
Home crime news Imphal: मणिपुर के जिरीबाम से शव बरामद, घर में लगाई आग

Imphal: मणिपुर के जिरीबाम से शव बरामद, घर में लगाई आग

0
405

इंफाल:(Imphal) मणिपुर के जिरिबाम जिले (Jiribam district of Manipur) में एक व्यक्ति का शव बरामद होने को लेकर तामेंगलांग और जिरिबाम इलाके में उत्तेजना फैल गई। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सोयबम शरत कुमार सिंह (59) नामक एक शख्स के शव पर धारदार हथियार से चोट के कई निशान मिले हैं। मणिपुरियों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि सोयबम शरत कुमार सिंह की कुकी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।

गुस्साए लोगों के एक समूह ने तामेलोंग और जिरिबाम सीमाओं पर कई खाली पड़े घरों में आग लगा दी। लोगों के एक वर्ग ने व्यक्ति की हत्या के विरोध में जिरिबाम पुलिस स्टेशन को भी घेर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इस बीच, स्थिति को देखते हुए, तामेंगलोंग जिला प्रशासन को अंततः 144 जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

खबरों के मुताबिक, मृतक अपने खेत से लौटते समय लापता हो गया। उनका शव गुरुवार की रात तामेंगलांग-जिरिबाम सीमा पर मिला। शव मिलने की खबर फैलने के बाद गुस्साए लोगों के एक समूह ने रात में विरोध रैली निकाली और जिरीबाम थाने जाकर थाने का घेराव किया।