spot_img
Home Hyderabad Hyderabad : तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन

Hyderabad : तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन

0
57
Hyderabad: Telugu Actor Bharat Kant Dies in Road Accident

हैदराबाद : (Hyderabad) तेलुगु अभिनेता भरत कांत का हैदराबाद में हुए सड़क हादसे में निधन (Telugu actor Bharat Kant passed away in a road accident) हो गया। हादसे के वक्त उनके साथ सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक (cinematographer G. Sai Trilok) भी थे। इस दुर्घटना में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। एग्जिट 12 के पास अभिनेता की कार और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 31 वर्षीय भरत कांत और जी साई त्रिलोक (Bharat Kant and G. Sai Trilok) की मौके पर ही मौत हो गई।

भरत कांत मूल रूप से नेल्लोर के रहने वाले थे। वह अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर और कंटेंट क्रिएटर (dancer and a content creator) भी थे। उन्होंने साल 2021 में निर्देशक चेन्ना नारायण (director Chenna Narayana) की फिल्म ग्रामम से अभिनय की शुरुआत की । वह साल 2024 में टेनेंट में नजर आए थे।