spot_img

Hyderabad: तेलंगाना में आचार संहिता के कारण नए सचिवालय का उद्घाटन टला

हैदराबाद: (Hyderabad) तेलंगाना सरकार (Telangana government) ने शनिवार को कहा कि राज्य के नए सचिवालय का उद्घाटन चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया है।

राज्य के नए सचिवालय का उद्घाटन 17 फरवरी को होना था। निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के साथ तेलंगाना विधान परिषद की दो सीटों के लिए नौ फरवरी को चुनाव कार्यक्रम जारी किया था।

निर्वाचन आयोग ने घोषणा की थी कि इन चुनावों के लिए अधिसूचना 16 फरवरी को जारी की जाएगी। आयोग ने कहा था कि इन चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 13 मार्च को होगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, चूंकि चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए मुख्य सचिव ने 17 फरवरी को सचिवालय के निर्धारित उद्घाटन के बारे में निर्वाचन आयोग से परामर्श किया। इसमें कहा गया कि इसे लेकर निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक नहीं थी, इसलिए उद्घाटन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। नए सचिवालय के उद्घाटन के लिए जल्द ही अगली तारीख की घोषणा की जाएगी।

राव ने जून 2019 में हुसैन सागर झील के पास नए सचिवालय भवन के निर्माण की आधारशिला रखी थी। करीब सात लाख वर्गफीट में बन रहा यह परिसर अपने निर्माण के अंतिम चरण में है।

Maharashtra Day : “महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है” : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर (occasion of Maharashtra Day) पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles