spot_img
HomeHowrahHowrah : हावड़ा में दो यात्री बसों की भिड़ंत, 25 घायल

Howrah : हावड़ा में दो यात्री बसों की भिड़ंत, 25 घायल

हावड़ा : (Howrah) एक यात्री बस को दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में करीबन 25 यात्री घायल हो गये। दुर्घटना सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर सेरामपुर, कुलगाछा, हावड़ा में हुई। घायल बस यात्रियों को उलुबेरिया शरत चंद्र चटर्जी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक बस सोमवार सुबह करीब आठ बजे यात्रियों को लेकर नंदीग्राम से बारासात की ओर जा रही थी। अचानक श्रीरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को लेने के लिए रुक गई। उसी समय तेज गति से आ रही दीघा-हावड़ा रूट की एक बस ने नियंत्रण खोकर बारासात जाने वाली बस को पीछे टक्कर मार दी। दोनों बसों में कुल 150 यात्री सवार थे। इनमें 25 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद दोनों बसों के चालक फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बसों को जब्त कर लिया गया। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रही।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर