spot_img

Hisar : स्पेशल भत्ते को पेंशन व रिटायरमेंट को लेकर याचिका दायर करेंगे: योगराज गर्ग

एसबीआई वीआरएस 2017 एंपलाइज एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आयोजित
Hisar :
एसबीआई वीआरएस 2017 एंपलाइज एसोसिएशन ने स्पेशल भत्ते को पेंशन व रिटायरमेंट लाभ में शामिल करने के लिए याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक प्रधान योगराज गर्ग की अध्यक्षता में रविवार को हिसार में हुई जिसका संचालन मीडिया प्रभारी जगदीश नागपाल ने किया।

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली से आए सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कोषाध्यक्ष पवन कुमार गोयल कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। प्रधान योगराज गर्ग ने एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों व अधिकारियों की सहायता को लेकर एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैठक में चिकित्सा संबंधी बीमा पॉलिसी के बारे में सदस्यों को सुझाव दिए और बताया कि एसोसिएशन में सभी वर्गों के सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। एसोसिएशन में बैंक से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सदस्य बनाया जाता है। उन्होंने सदस्यों को बताया कि एसोसिएशन द्वारा स्पेशल भत्ते को पेंशन व रिटायरमेंट लाभ में शामिल करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी, जिससे 2012 के बाद रिटायर होने वाले सभी सेवानिवृत सदस्यों को फायदा मिल सकेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को ही अगले कार्यकाल के लिए चुन लिया गया। इसमें योगराज गर्ग को प्रधान, रविंद्र मित्तल को उप प्रधान, बृजमोहन गोयल को सचिव, कर्मवीर पुरी को सह सचिव व पवन कुमार गोयल को कोषाध्यक्ष तथा हेमंत शर्मा व राजेश पासी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सचिव बृजमोहन गोयल ने आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक के समापन अवसर पर आए हुए सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के प्रधान योगराज गर्ग द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों में किए जा रहे अथक प्रयासों की प्रशंसा की।

Explore our articles