spot_img

Hisar : खेत में ले जाकर दो बच्चों के साथ किया कुकर्म

पेट में दर्द होने पर बच्चों ने बताई परिजनों को घटना

हिसार : सदर थाना क्षेत्र के गांव दो बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक 10 व 12 वर्ष के बच्चों को अपनी बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया और वहां शराब पिलाकर उनके साथ कुकर्म किया। आरोपित ने बच्चों को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब शनिवार को इन बच्चों के पेट में दर्द हुआ। जब बच्चों से परिजनों ने पूछा तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन बच्चों के साथ पुलिस थाना पहुंचे और युवक पर केस दर्ज करवाया। जिले के एक गांव में ईंट भट्टे पर काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके 12 साल के बेटे को पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द से वह रोने लगा। उससे पूछा तो उसने बताया कि दो दिन पहले उसे और गांव के ही 10 साल के एक और बच्चे को पड़ोसी सोनू अपनी बाइक पर बैठा कर खरकड़ी रोड पर खेत में बने कमरे पर ले गया। वहां पर दोनों बच्चों को डराने धमकाने लगा।

वहां उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद जबरन उन्हें शराब पिला दी। इसके बाद बारी-बारी से दोनों बच्चों के साथ गलत कार्य किया। दोनों बच्चे दर्द से चीखते- चिल्लाते रहे। युवक ने यह बात घर पर या किसी अन्य को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लगभग 12 वर्षीय बच्चे ने परिवार के लोगों को बताया कि उसके साथ दो बार गलत कार्य किया। उसने बताया कि वह रोने लगे तो दूसरे बच्चे को कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद उसके साथ फिर से गलत कार्य किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। महिला इंस्पेक्टर सरोज को मामले की जांच सौंपी गई है।

Explore our articles