spot_img

Hisar : कमीशन के जरिए लाखों कमाने का लालच देकर ठग लिए 12 लाख

शातिर लड़कियों ने दिया धोखाधड़ी को अंजाम, केस दर्ज

हिसार : कमीशन में लाखों रुपये कमाने के सपने दिखाकर शातिर लड़कियों ने हांसी के एक युवक से लगभग 12 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर युवक ने शिकायत दी। शनिवार को जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में हांसी के युवक ने बताया कि श्वेता राणा नामक युवक ने उससे वाट्सअप के माध्यम से अप्रैल संपर्क किया। युवती ने उसे कमीशन के जरिए लाखों रुपये कमाने जैसे कार्य बताए और एक कोड भी सांझा किया। कार्य के बारे में अधिक जानने के लिए शामिल होने के लिए टेलीग्राम लिंक भेजा। टेलीग्राम पर रिसेप्शनिस्ट के नाम से मशहूर सोफी ने कमीशन कमाने के लिए कार्यों के बारे में बताया और उन्हें कुछ काम दिए। युवक ने बताया कि पहला काम उनके टेलीग्राम चैनलों की रेटिंग बढ़ाना था और जब उसने यह काम पूरा कर लिया तो उन्होंने इस पूरे किए गए काम के लिए उतनी ही राशि ट्रांसफर करने के लिए उनके बैंक खाते में भेज दी। इसके बाद एक नए ग्रुप में जोड़ा, जिसमें 32-35 लोग सदस्य थे। यह ग्रुप सोफी द्वारा बनाया गया था। ग्रुप में जोडऩे के बाद कायला ट्यूटर ने सोफी के साथ व्यक्तिगत चैट के माध्यम से उनसे संपर्क किया। कायला ने कमीशन के लिए प्रीपेड कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पहले कार्य के लिए तीन हजार रुपए मांगे। फिर उन्होंने प्रेरित किया और आगे के कार्य को पूरा करने के लिए और अधिक पैसे निवेश करने की सलाह दी।

उसने पैसे निवेश किए तो बाद में उसे कहा गया कि आपको सभी कार्य पूरे करने होंगे और फिर आपको अपना सारा पैसा मिलेगा अन्यथा आप अपना सारा पैसा खो देंगे। शिकायत के अनुसार उन लोगों के बार-बार प्रलोभन देने पर उनके आश्वासन पर विश्वास किया और पैसे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुल 11 लाख 70 हजार रुपए उसने उन लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। यह राशि सात अलग-अलग बैंक खातों में डाली गई। पुलिस ने श्वेता राणा, सोफी, कायला, जयंत, कुमारी, कल्पनाव अन्य के खिलाफ धोखाधडी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

Explore our articles