spot_img

Haridwar: फाइनेंसर से नकदी और बाइक लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, दो फरार

हरिद्वार:(Haridwar) फाइनेंसर से नकदी और बाइक लूटने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम ने आज दो आरोपितों को लंढौरा क्षेत्र सोनाली पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई बाइक और 76 हजार की नकदी बरामद की। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे कांवड़ मेला के दौरान फाइनेंसर की रेकी कर रहे थे, लेकिन कांवड़ मेले में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद 20 जुलाई को मौका मिलने पर 04 व्यक्तियों ने मन्ना खेड़ी में फाइनेंसर से लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपित कारागार में बंद हैं। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम निक्की पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम मुबारकपुर अलीपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व मनीष पुत्र धीर सिंह निवासी केहड़ा थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताए। फरार आरोपितों के नाम विपिन पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम नगला सलारु कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि जनपद की मंगलौर कोतवाली में संदीप निवासी देवबंद जिला सहारनपुर यूपी ने अपनी बाइक नंबर यूपी 11 सीडी 1926, 76 हजार नकदी और अन्य कार्ड छीन कर ले जाने के संबंध में 21 जुलाई को तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

New Delhi : सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी याचिका पर सुनवाई 4 जुलाई को

नई दिल्ली : (New Delhi) राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट (Rouse Avenue Sessions Court) में आज 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का कथित...

Explore our articles