spot_img

Haridwar : हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर

हरिद्वार: (Haridwar) हरिद्वार में सोमवार सुबह गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 294 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया। सुबह चार बजे गंगा नदी का बहाव 294.95 मीटर पर था। मूसलाधार वर्षा की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। बाढ़ व आपदा सहायता चौकियों को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हरिद्वार जनपद सहित आगे के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की आशंका बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने बताया कि आधी रात के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह चार बजे गंगा 294.95 मीटर पर बह रही थी। गंगा किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है।

एसडीओ कौशिक ने बताया कि अगस्त में अब तक हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर कई बार चेतावनी स्तर को पार कर चुका है। इस जलस्तर पर गंगा पहली बार पहुंची है। सोमवार सुबह 10 बजे भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 294.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles