spot_img

Haridwar : युवक की हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, मृतक की प्रेमिका को लिया हिरासत में

हरिद्वार : प्रेम-प्रसंग में हुई युवक की मौत के मामले का खुलासा करते हुए बहादराबाद पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

बीते दिनों बहादराबाद निवासी संजीत की नेशनल हाईवे पर किसी बड़े वाहन से टकराकर मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक संजीत का पड़ोस की ही एक युवती से प्रेम चल रहा था। दोनों एक साथ घर से बिना बताए चले गए थे लेकिन अगले ही दिन लौट आए। बाद में युवती के अचानक मिलने से इनकार करने से सुजीत अवसाद में आ गया था। इसके चलते उसने अपने हाथ की नस काट कर फोटो युवती को भेजी लेकिन युवती ने बात न मानते हुए उसको और मरने के लिए उकसाया जिसके बाद उसने किसी वाहन के आगे आकर अपनी जान दे दी। उक्त बातें पुलिस छानबीन में सामने आई।

इससे पूर्व मृतक के परिजनों की ओर से 8 लोगों पर संजीत की हत्या के आरोप में बहादराबाद थाने में शिकायती पत्र दिया गया था। सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर ने बताया कि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने मामले में आत्म्हत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर मृतक की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया जिसके बाद पुलिस अब आरोपित युवती का मेडिकल परीक्षण कर उसे कोर्ट में पेश करने जा रही है।

Explore our articles