spot_img

Haridwar : पुजारी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार : हरिद्वार कोतवाली अंतर्गत उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में मंदिर के एक पुजारी पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने के प्रयास में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पुजारी की तलाश कर रही है।

नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हाइवे किनारे स्थित एक मंदिर के पुजारी पर बगल की झुग्गी बस्ती में रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले पुजारी ने उसकी नाबालिग बेटी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने मुश्किल से खुद को छुड़ाया और घर पहुंच कर आपबीती बताई।

किशोरी की मां का कहना है कि शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब झुग्गी बस्ती की बालिकाओं को निःशुल्क कोचिंग देने वाले एक एनजीओ संचालक ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से की। तब हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पुजारी पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा के खिलाफ पोक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Mumbai : आलिया भट्ट के बचाव में आए अली गोनी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) इन दिनों 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) में अपने ग्लैमरस लुक्स को...

Explore our articles