Home Haridwar Haridwar : डीजे पर नाचने को लेकर हुए झगडे़ में युवक पर...

Haridwar : डीजे पर नाचने को लेकर हुए झगडे़ में युवक पर फायर झोंका, युवक ने घर में घुसकर बचाई जान

0
195

हरिद्वार : (Haridwar) थाना पथरी अंतर्गत फेरूपुर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आई एक बारात में आए युवक का डीजे पर नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि आपसी रंजिश रखे हुए चार युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। युवक ने बामुश्किल पास ही के एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। गोली चलने से बारात में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस चौकी फेरूपुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

लक्सर के निरंजनपुर गांव से फेरूपुर स्थित बैंक्वेट हाल एक बारात आई थी, जिसमें डीजे पर नाच रहे कुछ युवकों में आपस में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और युवक ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। एक युवक ने इसका वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष लक्सर के निरंजनपुर गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वहीं चौकी प्रभारी फेरूपुर नवीन चौहान ने बताया कि बारात में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। फरार हुए आरोपितों की तलाश की जा रही है।