spot_img
Home latest Haldwani : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मांग

Haldwani : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मांग

0
205

हल्द्वानी : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवाण ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। फर्सवाण ने कहा है कि फुटपाथ आम जनता के चलने के लिए बनाए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

बुधवार को जारी बयान में फर्सवाण ने कहा कि प्रशासन को फुटपाथों से शीघ्र अतिक्रमण हटाना चाहिए। शहर में एसडीएम कोर्ट, नगर निगम कार्यालय, कोतवाली, तहसील, बेस हॉस्पिटल और महिला अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग व दुकानों से जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन को सरकारी कार्यालयों के बाहर के अतिक्रमण को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। नगर आयुक्त को नगर निगम की दुकानों से भी अतिक्रमण हटाने की काईवाई करनी चाहिए, तभी अतिक्रमण हटाओ अभियान वास्तव में सही साबित होगा।