spot_img

Hailakandi: वन विभाग ने छापा मारकर अवैध रूप से निकाली गई रेत की जब्त

हैलाकांदी :(Hailakandi) अवैध रेत माफिया के खिलाफ हैलाकांदी वन विभाग का अभियान जारी है। वन विभाग (Forest department) ने एक अभियान चलाकर 300 सीएम से अधिक अवैध रेत जब्त किया।

वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया है कि हैलाकांदी वन विभाग के वन अधिकारी अखिल दत्त के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान हैलाकांदी जिला के रतनपुर से 300 सीएम से अधिक अवैध रेत जब्त किया गया। यह रेत माफिया के एक वर्ग ने हैलाकांदी में कटखाल नदी से अवैध रूप से निकाला गया था।

पता चला है कि लंबे समय से रतनपुर का एक व्यक्ति इस अवैध रेत माफिया को चला रहा है। हैलाकांदी के वन विभाग के रेंजर आबिद रसूल लश्कर ने कहा कि जब्त रेत का बाजार मूल्य 3 लाख रुपये से अधिक होगा। इस संबंध में वन विभाग ने एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Explore our articles