Home Assam Guwahati : पूसीरे रेसुब ने 28.45 लाख का प्रतिबंधित सामान किया बरामद

Guwahati : पूसीरे रेसुब ने 28.45 लाख का प्रतिबंधित सामान किया बरामद

0
148

गुवाहाटी : पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) प्रतिबंधित वस्तुओं के पारगमन पर रोक लगाने के लिए अपने अधीन विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चला रही है। 3 से 7 जुलाई के बीच रेसुब ने अलग-अलग जांच अभियान में लगभग 28.45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के विभिन्न प्रतिबंधित सामान बरामद किया। इन मामलों में 18 लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

पूसीरे के सीपीआरओ ने रविवार को बताया है कि 4, 6 और 7 जुलाई को अलग-अलग घटनाओं में, न्यू तिनसुकिया की रेसुब ने तिनसुकिया जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन से लगभग 20 लाख रुपये के 496.7 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ आठ लोगों को पकड़ा।

6 जुलाई को एक घटना में, अगरतला की रेसुब और जीआरपी की एक संयुक्त टीम ने अगरतला रेलवे स्टेशन पर एक अभियान चलाया और 15 किग्रा गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये थी। टीम ने इस संबंध में 03 व्यक्तियों को भी पकड़ा गया।

इसके अलावा, 3 से 7 जुलाई तक पूसीरे की रेसुब ने विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित जांच और अभियान के दौरान लगभग 6.95 लाख रुपये मूल्य के कुल 70 किग्रा गांजा बरामद किया। उन लोगों ने इन जांच अभियानों के दौरान 07 व्यक्तियों को भी पकड़ा। बाद में, पकड़े गए व्यक्तियों के साथ सभी बरामद प्रतिबंधित सामान को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी को सौंप दिया गया।