spot_img

Guwahati : हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Guwahati: Himanta Biswa Sarma Sworn In as Assam Chief Minister for the Second Consecutive Term

गुवाहाटी : (Guwahati) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा (leader Dr. Himanta Biswa Sarma) ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंगलवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. सरमा (Veterinary College playground in Khanapara, Guwahati, Dr. Sarma) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ लेने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेल और अजंता नेओग, असम गण परिषद (Asom Gana Parishad) (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (Bodoland People’s Front) (BPF) के चरण बोडो ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) 2026 में राजग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Washington : पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए पनाह दी

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका और ईरान (United States and Iran) के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने युद्ध में ईरान की अपरोक्ष...

Explore our articles