spot_img

Gurugram : मैक्स अस्पताल की फर्जी वेबसाइट के जरिये गुर्दा बेचने वालों की तलाश करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

गुरुग्राम : मैक्स हेल्थकेयर ने उसके नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर गुर्दा बेचने वालों की ऑनलाइन तलाश करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वेबसाइट पर अस्पताल के डॉक्टर दिनेश खुल्लर के नाम का भी उल्लेख है।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड की ओर से हार्दिक गांधी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि कुछ दिन पहले अस्पताल को उसके नाम की फर्जी वेबसाइट होने की जानकारी मिली।

शिकायत में कहा गया है कि वेबसाइट पर गुर्दा बेचने के इच्छुक लोगों से संपर्क करने को कहा गया है और साथ ही गूगल सर्च में भी यह फर्जी वेबसाइट शीर्ष पर दिख रही।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर अपराध दक्षिण पुलिस थाने में बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा-66सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles