spot_img

Guptkashi: त्रियुगीनारायण-पंवाली कांठा ट्रैक पर रास्ता भटके चारों ट्रैकर सुरक्षित, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुप्तकाशी: (Guptkashi) त्रियुगीनारायण-पंवाली कांठा ट्रैक पर बारिश और अंधेरे (Rain and darkness) के बीच भटके चारों ट्रैकर सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ ने चारों को रेस्क्यू कर लिया है। कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ को इनके रास्ता भटकने की सूचना दी थी।

एसआई आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने घने अंधेरे एवं दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर लगभग चार किलोमीटर पैदल ट्रैक करने के बाद रात करीब 12 बजे चारों को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद सभी को सकुशल त्रियुगीनारायण तक पहुंचाया गया। इनके नाम हैं-रोहित रावत, संदीप नेगी, निशांत चौहान और गजेंद्र राणा।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles