spot_img
HomeGreater NoidaGreater Noida : एक बार फिर फूलों की खुशबू से महकेगा ग्रेटर...

Greater Noida : एक बार फिर फूलों की खुशबू से महकेगा ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क

आगामी 08, 09 और 10 मार्च को पुष्पोत्सव का आयोजन होगा

थीम पुष्प डहेलिया, लाइव संगीत व नृत्य-कला का भी कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) एक बार फिर फूलों की खुशबू से महकेगा। आगामी 08, 09 और 10 मार्च को पुष्पोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त के प्रयास से इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को पुष्प प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। इस वर्ष का थीम पुष्प डहेलिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस वर्ष पश्चात पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस बार की पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की तमाम प्रजाति के साथ ही फूलों की खेती के विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केप, सजावट आदि देखने को मिलेगी।

इसके अलावा लाइव संगीत और नृत्य-कला का कार्यक्रम होगा। आगंतुकों को वनस्पतियों के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों से शैक्षिक कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव सेशन का भी आयोजन किया जाएगा। फूलों की डिजाइन, बागवानी और लैंड स्कैपिंग पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा वासियों से आगामी फ्लावर शो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर