spot_img

Gorakhpur: प्रत्येक नागरिक को संविधान सम्मत व्यवस्था देना हमारी जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

77 वें स्वततंत्रा दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ झंडारोहण

गोरखपुर:(Gorakhpur) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम कृष्णा करुणेश ने झंडारोहण किया तो जीआरपी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने। इस दौरान जवानों को शपथ भी दिलाई गयी।

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट परिसर में आयोजित हुए समारोह में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित भी किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। अब हमारा दायित्व है कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान सम्मत व्यवस्था दें।

कलेक्ट्रेट परिसर को गुब्बारों और अन्य तरीकों से तिरंगे के रंग में रंग दिया गया था। इधर, जीआरपी पुलिस लाइन मैदान भी तिरंगा रंग से पटा हुआ था। मैदान में केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग के गुब्बारों का अधिक प्रयोग किया गया था।

जवानों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि हमें स्वतंत्रता यूं ही नहीं मिल गयी। इसके लिए हजारों-लाखों बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि आजाद भारत में यहाँ के लाखों लोगों का ख्याल रखें। यह तभी संभव है, जब हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अनेक बलिदानियों की बखान की बल्कि कई ऐसी घटनाओं का भी जिक्र किया, जो पुलिस जवानों की वीरता से जुड़े थे।

Explore our articles