spot_img

Ghaziabad : मसूरी मदरसे में मौलाना के साथ छात्र- छात्राओं ने किया योगाभ्यास

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एनएच-9 से सटे ग्राम मसूरी के एक मदरसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मदरसे के मौलाना कासिम कासमी के साथ छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। मौलाना कासिम ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान खास बात यह रही कि कार्यक्रम में मौलाना से लेकर सभी छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए।

योगाभ्यास के बाद रेहाना नाम की छात्रा ने कहा कि योग हिंदुस्तान की विशेष पहचान है। आज लोग ना केवल हिंदुस्तान में बल्कि पूरे विश्व में स्वस्थ रहने के लिए योग कर रहे हैं। देश के लोगों को भी योग करना चाहिए। नवाजिश नाम के एक छात्र ने कहा कि योग हमारे देश की धरोहर है। हमें इसको संभालना है और इसमें अपना ही फायदा है। स्वस्थ रहने के लिए देश के हर नागरिक को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए। इसे किसी जाति-धर्म से जोड़ना पूरी तरह से गलत है।

मौलाना कासमी ने कहा कि अपने मदरसे में योगाभ्यास करा कर उन्होंने नई पहल की है। इसके लिए उन्हें बहुत लोग बधाई दे रहे हैं। मदरसे में यह कार्यक्रम अब हर साल आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग के जरिए भारत देश का डंका बज रहा है, जो भारत की मजबूती को भी दर्शाता है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए और उसे प्रत्येक दिन योगाभ्यास करना चाहिए।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles