Home Ghaziabad Ghaziabad : डासना जेल के हेड वार्डन ने ट्रेन के आगे कूदकर...

Ghaziabad : डासना जेल के हेड वार्डन ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

0
524

गाजियाबाद : डासना की जिला जेल में तैनात हेड वार्डन संजीव कुमार (48) ने सोमवार को जेल फाटक के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जेल प्रशासन के अनुसार संजीव कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे और आए दिन स्टाफ से बीमारी की बात भी कहते थे। संभवत: डिप्रेशन के चलते उन्होंने इस तरह का बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 05 जुलाई, 2023 को बरेली से ट्रांसफर होकर गाजियाबाद की जिला जेल में आमद कराई थी। 1995 बैच के आगरा की केंद्रीय जेल में पहली तैनाती उन्हें मिली थी।