spot_img

Ghaziabad : बीआईएस का नकली कुकर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, लाखों के कुकर बरामद

गाजियाबाद : भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को ट्रांस हिंडन इलाके के राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न नामी गिरामी ब्रांडों के नाम से नकली कुकर बना रही एक फैक्ट्री पर छापा मारकर लाखों रुपये के कुकर बरामद किए हैं। मौके से 18सौ कुकर बरामद किए गए हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक विक्रांत और सहायक निदेशक हरीश मीणा के नेतृत्व में बीआईएस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस फैक्ट्री पर छापा मारा।

टीम ने इस दौरान लाखों रुपये की कीमत के करीब 18 सौ प्रेशर कुकर भी बरामद किए हैं। जहां पर बड़ी संख्या में प्रेशर कुकर बनाए जा रहे थे। मुखबिर के द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो शाखा गाजियाबाद के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि इस फैक्ट्री में कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रेशर कुकर बनाए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान मौके से 18सौ बने हुए कई कंपनियों के प्रेशर कुकर और बड़ी संख्या में अधबने प्रेशर कुकर के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया। मौके से डॉक्यूमेंट्री और सैंपल ले लिए गए हैं, साथ ही फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है और भारतीय ब्यूरो मानक 2016 एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles