spot_img

Ghaziabad : चार साल की दत्तक पुत्री के यौन शोषण और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद : गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ क्षेत्र में पुलिस ने अपनी चार साल की दत्तक बेटी का यौन शोषण और उसकी गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि टीला मोड़ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ने अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद उसकी बेटी को गोद लिया था और आरोप है कि उसके पति ने बच्ची का कई बार यौन शोषण किया था।

उन्होंने बताया कि गत 11 मार्च को चार वर्षीय बच्ची ने आरोपी से कहा था कि वह उसकी हरकतों के बारे में अपनी मां को बताएगी।

यादव ने बताया कि इसके बाद आरोपी शख्स ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद को बचाने के लिए बच्ची के लापता होने की झूठी कहानी गढ़ी और अपने एक साथी की मदद से बच्ची के शव को बैग में रखकर उसे 11 और 12 मार्च की मध्यरात्रि को करीब ढाई बजे पंचशील कॉलोनी के जंगल में फेंक दिया।

यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बलात्कार और हत्या के आरोप तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles