spot_img

Gangtok: सिक्किम में बच्चों के जन्म पर पेड़़ लगाने की पहल

गंगटोक:(Gangtok) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Sikkim Chief Minister Prem Singh Tamang) ने एक पहल की घोषणा की है, जिसके तहत हिमालयी राज्य में प्रत्येक बच्चे के जन्म पर 100 पेड़ लगाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि ‘मेरा पेड़, मेरी विरासत’ नाम की पहल का मकसद बच्चे के जन्म पर पेड़ लगाकर माता-पिता, बच्चों और प्रकृति के बीच संबंध को मजबूत करना है।

तमांग ने कहा, ‘‘बच्चे बड़े होते हुए पेड़ों को बढ़ता देखेंगे। यह एक नवजात शिशु का स्वागत करने और इस धरती पर उनके जन्म का जश्न मनाने का प्रतीकात्मक तरीका होगा। यह भारत में अपनी तरह की पहली अभिनव हरित पहल है।’’

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कुछ अभिभावकों को पौधे के बीज भी बांटे।

सिक्किम के वन विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि इस पहल से प्रकृति के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा और बच्चे के जन्म पर लगाए गए पौधे कई पीढ़ियों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाएंगे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles