spot_img

Firozabad: फिरोजाबाद में नगर निगम सहित आठ निकायों के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह

फिरोजाबाद:(Firozabad) जिले की एक नगर निगम सहित सहित आठ नगर निकायों के पहले चरण की वोटिंग पुलिस व प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार की सुबह 7:00 बजे से जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह है।

नगर निगम फिरोजाबाद के महापौर व पार्षद, तीन नगर पालिकाएं शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज एवं चार नगर पंचायतें जसराना, फरिहा, एका व मक्खनपुर के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए लिए मतदान कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान के लिए कुल 267 मतदान केंद्रों पर 707 बूथ बनाए गए हैं।

जिन पर सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक 799792 मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए घरों से निकलेंगे और बूथ पर पहुंचकर अपने मनपसंद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। जनपद को 22 जोन व 53 सेक्टरों में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है जो मतदान पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मी एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

पर्यवेक्षक नगर निगम डाॅ हरिओम सहित जिलाधिकारी रवि रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित सभी आला अधिकारी भी स्वयं भ्रमण कर मतदान पर नजर बनाए हुए है। मतदान केंद्रों पर मतदाओ की लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में अपने मत का प्रयोग करने के लिए उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा की महापौर उम्मीदवार कामिनी राठौर ने भी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।

Explore our articles