spot_img

Fatehabad: स्कूल बस चालक ने बस बैक करते हुए महिला को कुचला, महिला की मौत

फतेहाबाद:(Fatehabad) जिले के रतिया क्षेत्र के गांव बीराबदी में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से पंजाब की एक महिला की मौत होने का समाचार है। महिला एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी कि स्कूल बस चालक ने बस पीछे करते हुए महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मानसा जिले के गांव आलूपुर निवासी सुरमपाल ने कहा है कि गत दिवस उसकी माता कौशल्या बाई गांव आलुपुर से गांव बीराबदी में अपने रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में आई हुई थी।

जब वह वापस घर जाने के लिए बीराबदी के बस स्टैण्ड पर बस का इंतजार कर रही थी तो उसी समय एक निजी स्कूल की बस आई और वहां बच्चों को उतारा। इसके बाद बस चालक ने एकदम से तेज स्पीड से बिना पीछे देखे बस को पीछे करने लगा और उसकी मां कौशल्या बाई को टक्कर दे मारी। टक्कर में महिला बस के पिछले पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उस उपचार के लिए सिरसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ज्यादा चोटें होने के कारण महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles