spot_img
Home crime news Fatehabad : लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने का आरोपित गिरफ्तार

Fatehabad : लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने का आरोपित गिरफ्तार

0
417

फतेहाबाद : लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपित को मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपनी पहचान मोहम्मद तसलीम निवासी घासेड़ा जिला नूंह के तौर पर बताई है। धोखाधड़ी से हड़पे हुए रुपये जिस बैंक खाता में गए थे, उसका पता लगाकर शिकायतकर्ता से हड़पी हुई 50 हजार रुपये की राशि फ्रीज करवा दी गई है।

इस मामले में पुलिस को गांव मेहूवाला की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि 2 फरवरी को उसके पास अनजान नंबर से फोन आया और कहा कि आपके पापा ने आपके खाता में मुझे 50 हजार रुपये डालने को कहा है। आप अपना खाता नंबर बताएं। शिकायतकर्ता ने उस पर विश्वास करते हुए अपना फोन पे नंबर दे दिया और शिकायतकर्ता ने आरोपित के बताए लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाता से 25-25 हजार रुपये कुल 50 हजार रुपये का फ्रॉड हो गया। मामले में साइबर थाना फतेहाबाद से अनुसंधानकर्ता एसआई रामबीर सिंह ने जांच करते हुए आरोपित को उसके गांव घासेड़ा जिला नूंह से गिरफ्तार कर लिया।