spot_img

Etah : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो माह पहले हुई थी शादी

एटा : अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला गलुआ में बुधवार को एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष का आरोप है कि दो पहले ही महिला की शादी हुई थी और ससुराल वाले उस पर अतिरिक्त दहेज का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने पिता के बयान और तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता के पिता इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी रूबी की शादी निधौलीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम फकीरपुर निवासी राहुल कुमार के साथ दो माह पहले हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की डिमांड करते हुए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही उसका जेठ बेटी को घर छोड़ गया। इसके बाद भी ससुरालियों की यातनाओं से तंग आकर बेटी रूबी ने गांव से कुछ दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Shimla : सात माह बाद गुलजार होगा शिमला का रनवे

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla—the capital of Himachal Pradesh) सात महीने बाद एक बार फिर हवाई मार्ग से देश के...

Explore our articles