spot_img

Entertainment: रिलीज हुआ निरहुआ की फिल्म ‘माई-प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का ट्रेलर

भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माई-प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का ट्रेलर और फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसे जियो स्टूडिओ से रिलीज किया गया है। निर्माता निशांत उज्ज्वल, अभिनेता सह सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे (MP Dineshlal Yadav Nirhua, Amrapali Dubey) व अन्य लोगों ने इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया। पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म का पोस्टर इस तरह से आया है, जो लीक से हटकर है। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब सराहा है। इंडस्ट्री के लोगों के बीच भी फिल्म और इसके पोस्टर के चर्चे हो रहे हैं।

निशांत उज्जवल भोजपुरी फिल्मों के इस कड़ी के बेहतरीन निर्माताओं में से एक हैं। वे कहते हैं कि मैंने अब तक जितनी फिल्म बनाई उसमें फिल्म ‘माई-प्राइड ऑफ भोजपुरी’ सबसे बेहतरीन है। फिल्म काफी अच्छी है। फिल्म को जियो सिनेमा पर 16 मई को स्ट्रीम किया जाएगा।

भोजपुरी सिनेमा के दर्शक इस फिल्म को जीओ सिनेमा के एप पर फ्री देख पाएंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि लोग इसे देखें और अपना प्यार, आशीर्वाद दें। निशांत कहते हैं कि हमारी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, इसलिए हमने जियो सिनेमा पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है।

जियो स्टूडियो प्रस्तुत एक मां बेटे की कहानी पर बेस्ड फिल्म ‘माई-प्राइड ऑफ भोजपुरी’ में लीड रोल में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अवधेश मिश्रा एवं किरण यादव मुख्य भूमिका में हैं।

Explore our articles