spot_img

Entertainment: अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘अखियां घायल करे’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिने जगत में वुमन पावर को रिप्रेजेंट करने वाली सेंसेशनल एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘अखियां घायल करे’ आज रिलीज हो गया है, जिसमें वे अपने प्रेमी की अदाओं का बखान कर रही हैं। अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खासा पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है, तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है। अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होने के बाद से गाना ‘अखियां घायल करे’ वायरल होना शुरू हो गया है।

गाना गाना ‘अखियां घायल करे’ से एक बार फिर से गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी के साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। इन तीनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं और यह सिलसिला इस गाने के साथ भी जारी रहा है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है और यह यूथ को बेहद पसंद आने वाला है। कलाकार के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं।

अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कलाकारों के साथ-साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है। उन्होंने कहा कि मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं और इस दिशा में अपने फैंस के प्यार और स्नेह से आगे भी बढ़ रही हूं। अक्षरा ने कहा कि उसी क्रम में मेरा यह गाना भी है। उम्मीद करती हूं सबों को बेहद पसंद आ रही है और आप सभी इसे खूब बड़ा करें।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles