spot_img

जीने के इज़हार न मांगो

यारो किसी क़ातिल से कभी प्यार न मांगो
अपने ही गले के लिये तलवार न मांगो

गिर जाओगे तुम अपने मसीहा की नज़र से
मर कर भी इलाज-ए-दिल-ए-बीमार न मांगो

खुल जायेगा इस तरह निगाहों का भरम भी
कांटों से कभी फूल की महकार न मांगो

सच बात पे मिलता है सदा ज़हर का प्याला
जीना है तो फिर जीने के इज़हार न मांगो

उस चीज़ का क्या ज़िक्र जो मुम्किन ही नहीं है
सहरा में कभी साया-ए-दीवार ना मांगो

क़तील शिफ़ाई
मशहूर ग़ज़लकार।

New Delhi : परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर हाई कोर्ट ने सीबीएसई को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) (CBSE) के...

Explore our articles