spot_img
Homecrime newsDharamshala : साइबर ठगी के शिकार हुए दो लोग, करीब साढ़े 15...

Dharamshala : साइबर ठगी के शिकार हुए दो लोग, करीब साढ़े 15 लाख गवाएं

धर्मशाला : कांगड़ा-चंबा के दो व्यक्तियों से साढ़े 15 लाख की साईबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें कांगड़ा के व्यक्ति को गलत पहचान बताकर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके व उनके अंकाउट में ट्रांजेकसन के मैसेज का झांसा देकर 35 के करीब अलग-अलग ट्रांजेकसन से नौ लाख 68 हज़ार 416 रुपए का चूना लगा दिया है। इसके साथ ही चंबा के एक व्यक्ति को खाद की फ्रैंचाईजी ऑनलाईन लेना खूब महंगा पड़ा है। जिसमें शातिरों ने रजिस्ट्रेशन व एनओसी फीस सहित अलग-अलग एक दर्जन के करीब ट्रांजेकसन से पांच लाख 73 हज़ार 405 रुपए ठग लिए हैं। इस संबंध में नोर्थ साईबर क्राईम थाना धर्मशाला में मामले दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।

जिला कांगड़ा के ज्वाली के रहने वाले व्यक्ति जो कि जल शक्ति विभाग में सेवाएं प्रदान करता है, उससे नौ लाख 68 हज़ार 416 रुपए की ठगी हुई है। नोर्थ साईबर थाना धर्मशाला में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। जिसमें व्यक्ति ने खुद को उनके घर टाईल का काम करने का हवाला दिया था और किसी अन्य व्यक्ति को एमरजैंसी होने पर पैसे उनके अंकाउट से न भेजे जाने की बात कही थी। इस पर व्यक्ति ने विभिन्न करीब 35 ट्रांजेक्शन से पौने 10 लाख के करीब राशि भेज दी। इसके बाद जब उन्हें उनके साथ ठगी होने का आभास हुआ, तो उन्होंने टाईल वाले व्यक्ति से भी बात की, जिस पर उन्होंने अनविज्ञता जताई। जिसके चलते इस संदर्भ में साईबर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में चंबा के व्यक्ति ने ऑनलाईन ही खाद की फ्रैंचाईजी लेने के लिए सर्च किया था। जिसके बाद ऑनलाईन मिले मोबाईल नंबर से बात करने पर रजिस्ट्रेशन, एनओसी सहित अन्य औपचारिक्ताओं की फीस के नाम पर पांच लाख 73 हज़ार 405 रुपए की ठगी कर ली। इसका आभास होने पर साईबर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है।

उधर, इस संबंध में नोर्थ जोन साईबर थाना धर्मशाला के एडिशनल एसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि कांगड़ा व चंबा में दो मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ठगी किए गए अंमाउट को फ्रीज करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए भी जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर