spot_img
HomeDharamshalaDharamshala : उत्तरी भारत के राज्यों की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के लिए...

Dharamshala : उत्तरी भारत के राज्यों की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के लिए धर्मशाला में प्रशिक्षण शुरू

धर्मशाला : ऑल इंडिया एनसीसी हिम ट्रैक कैंप में देश भर के उत्तरी राज्यों की एक हजार से अधिक एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स हिस्सा ले रही हैं। कैम्प का आयोजन पीजी कॉलेज धर्मशाला में एनसीसी निदेशालय शिमला की ओर से किया जा रहा है। पांच जून से आरंभ हुए कैंप का आयोजन 26 जून तक किया जाएगा। जिसमें देश भर की अलग-अलग एनसीसी पांच डायरेक्टरेट की 1020 के करीब गर्ल्स कैडेट भाग लेंगी। एनसीसी निदेशालय उत्तरी भारत के दिल्ली, राज्यस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चड़ीगढ़, हिमाचल राज्यों की कैडेट्स हिम ट्रैक कैंप में भाग लेंगी। इस दौरान यह कैडेट्स हिमाचल की कांगड़ा घाटी की भौगोलिक स्थितियों, संस्कृति, ट्रेकिंग साइट व अन्य गतिविधियों से रूबरू होंगी।

वन एचपी सोलन बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल ने वीरवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कहा कि हिमालयन कैंप में देश भर की एनसीसी कैडेट भाग लेंगी। जिसमें कुणाल पथरी, भागसूनाग, इन्द्रूनाग, अंघजर महादेव मंदिर खनियारा, बौद्ध मोनिस्टरी व यहां की संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। कैंप के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य पर्यावरण व भौगोलिक स्थितियों के बारे मेंं बताया जाएगा। कर्नल संजय ने बताया कि साथ ही गल्र्ज के सर्वांगीण विकास को विभिन्न गतिविधियां व क्लासेस रहेंगी। जिसमे 1020 प्रतिभागी पांच डायरेक्टरट से ही शामिल होगी। जिसे दो चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहले चरण में 510 कैडेट्स 5 से 14 जून तक, जबकि दूसरा चरण में 17 से 26 जून तक चलेगा। पहले में राजस्थान व जम्मू-कश्मीर की कैडेट भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कैडेटस को मोटिवेट करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मोटिवेशन लेक्चर भी दिए जाएंगे। हिमाचली कैडेटस की सांस्कृतिक गतिविधियां बीच-बीच में चलती रहेंगी, जबकि अन्य राज्यों से आए कैडेटस को अपने-अपने क्षेत्र की कला संस्कृति की झलक दिखाने का मौका कैंप के अंत में दिया जाएगा।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर