spot_img

Dhanbad : घर में लगी आग, आठ लाख के जेवरात और नगदी जलकर राख

धनबाद : (Dhanbad) सदर थाना क्षेत्र के भेलाटांड निवासी राजेश कुमार के घर में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे घर में शादी के लिए रखे जेवरात, नगदी, कपड़ा समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में राजेश कुमार की मां बेला देवी ने बताया कि आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि अचानक घर से धुआं उठने लगा। जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन जबतक अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तबतक घर का सामना जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी है। इसके लिए बाजार से खरीददारी कर सात लाख रुपये का गहना और एक लाख रुपया नगदी घर की आलमारी में रखा था। इस आग में सबकुछ जलकर खाक हो गया।

Explore our articles